जमशेदपुर। हेल्प क्रॉस सोसाइटी और पुणे की इनाली फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से 27 एवं 28 अक्टूबर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सोसाइटी के सदस्यों ने उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि इनाली फाउंडेशन की आधुनिक तकनीक से तैयार कृत्रिम हाथों की मदद से लाभार्थी पानी पीने, लिखने सहित दैनिक जीवन के कई जरूरी कार्य कर सकेंगे। विशेष बात यह है कि इन कृत्रिम हाथों की सहायता से मोटरसाइकिल चलाने जैसे कार्य करना भी संभव हो सकेगा।














Leave a Reply