जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट पर चल रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने पांडेय घाट इलाके में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे शातिर अपराधी सुकू कर्मकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का संबंध माशूक मनीष गैंग से बताया जा रहा है।
दुर्गा पूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ शातिर अपराधी सुकू कर्मकार गिरफ्तार















Leave a Reply