JHAHIN/2014/58773

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में सरायकेला प्रशासन, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया पंडालों और विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

Spread the love

आदित्यपुर। दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। गुरुवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ आदित्यपुर के प्रमुख पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, पार्किंग स्थल और विसर्जन स्थलों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों की टीम ने आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में बनाई गई अस्थाई पार्किंग व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन घाट और उसके पहुंच पथ का जायजा लिया।

पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन के रूट, पूजा पंडालों के प्रवेश और निकास द्वार, भीड़ नियंत्रण की योजना और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पंडालों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन निकास द्वार की व्यवस्था को भी देखा।

उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पंडालों में भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता रखी जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूजा के दौरान कहीं भी अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव भारद्वाज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव कुमार, सरायकेला डीटीओ, अंचल अधिकारी,आदित्यपुर थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी एवं आदित्यपुर नगर आयुक्त सहित जिले के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!