JHAHIN/2014/58773

खड़गपुर। आरपीएफ को मिला आधुनिक सेगवे वाहन, डीआरओम नो किया उद्घाटन

Spread the love

खड़गपुर। रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों के लिए बैटरी से चलने वाले आधुनिक सेगवे वाहन शुरू किए हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में इस तरह की यह पहली पहल है। इससे स्टेशन परिसर में गश्त, निगरानी और यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडेय ने गुरुवार को इन वाहनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पांडा समेत मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सेगवे वाहनों से आरपीएफ जवानों की आवाजाही आसान होगी और वे स्टेशन परिसर में अधिक प्रभावी ढंग से गश्त कर सकेंगे। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर यात्रियों तक शीघ्र पहुंचने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में भी ये वाहन उपयोगी साबित होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरपीएफ जवानों को 50 नेकबैंड प्रकार के पब्लिक एड्रेस सिस्टम और 100 फ्लैश बैटन भी दिए गए हैं। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए घोषणाएं और जरूरी सूचनाएं प्रसारित की जा सकेंगी, जबकि फ्लैश बैटन से जवानों की दृश्यता बढ़ाने और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। दुर्गापूजा और दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन उपकरणों को विशेष रूप से उपयोगी माना जा रहा है। इसी अवसर पर डीआरएम ललित मोहन पांडेय ने खड़गपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर नवनिर्मित सुविधाओं से युक्त महिला और पुरुष क्रू विश्राम कक्षों का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (एसईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ), खड़गपुर की अध्यक्ष सुधा पांडेय उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!