बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र के जयपुरा गांव में विगत कई माह पूर्व हुए मूसलाधार बारिश से पंचानन राणा और दीपक राणा के कच्चे मकान ढह जाने से दोनों परिवार बेघर होकर तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं। वहीं आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे खुद पक्का मकान बनवाने में असमर्थ हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए भाजपा नेता ऋषि षड़ंगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ केशव भारती को ज्ञापन सौंपकर पीड़ितों को ‘अबुआ आवास योजना’ का लाभ दिलाने की मांग की, जिस पर बीडीओ ने इसे ‘स्पेशल केस’ के रूप में जिला मुख्यालय भेजने का आश्वासन दिया है। साथ ही, प्राकृतिक आपदा के तहत ₹96,000 की मुआवजा राशि के लिए सीओ को भी आवेदन दिया गया है। इस दौरान स्थानीय मुखिया पर आपदा के समय उपेक्षा करने का गंभीर आरोप भी लगाया गया, जिसमें परेश मुंडा, संजय प्रहराज, पूर्ण घोष समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
बारिश के कारण बेघर हुए परिवारों के लिए ‘अबुआ आवास’ और मुआवजे की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
















Leave a Reply