JHAHIN/2014/58773

सेवा सम्मान समारोह आयोजित, कर्मचारियों के समर्पण और योगदान को मिला सम्मान

Spread the love

जमशेपुदर। गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान एव टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के समर्पण, निष्ठा, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को सम्मान देना तथा संस्थान के प्रति उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के ब्रिज किशोर सिंह एवं टाटा मोटर्स के पृथ्वी पोलू  और एनटीटीएफ की प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रीता जॉन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने दुर्गा पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है।

इस अवसर पर संस्थान में 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पांच शिक्षकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में  मनीष कुमार, मुनमुन गोराई, शर्मिष्ठा दास और ज्योति कुमार ठाकुर शामिल रहे। वहीं 20 वर्षों की समर्पित सेवा के लिए पी. मंजुला को भी सम्मानित किया गया। शिक्षकों की दीर्घकालीन सेवाओं, समर्पण और संस्थान के शैक्षणिक विकास में योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह आयोजन संस्थान और उसके कर्मचारियों के बीच विश्वास एवं सम्मान के संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा और दीर्घकालीन सेवा की परंपरा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इसके माध्यम से संस्थान के विकास में योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!