JHAHIN/2014/58773

सरायकेलाः धूल एवं प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर राहत दिलाने की मांग

Spread the love

सरायकेला। सरायकेला से राजनगर जाने वाली सड़क पर धूल प्रदूषण ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क किनारे स्थित शासन गांव में उड़ती धूल से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घरों में धूल घुसने से जहां लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं भोजन और पीने का पानी भी दूषित हो रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां को आवेदन सौंपकर तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क से दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण भारी मात्रा में धूल उड़ती रहती है। इससे घरों के अंदर तक धूल पहुंच रही है। स्थिति ऐसी है कि लोग घरों के बाहर कपड़े नहीं सुखा पा रहे हैं। भोजन परोसने के कुछ ही देर बाद उस पर धूल की परत जम जाती है। वहीं, पीने के पानी पर भी धूल बैठने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!