चक्रधरपुर। मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों के झुंड ने रेल परिचालन ठप कर दिया। चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा रेलखंड में ए और डी केबिन के बीच लगभग दो दर्जन हाथियों ने ट्रैक पर डेरा डाल दिया है। रात से हाथी ट्रैक पर हैं और सुबह होने के बाद भी नहीं हट रहे हैं।
इससे चार एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हैं. धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस 13352 रात 1:45 बजे से राउरकेला में खड़ी है. धनबाद स्पेशल 18403 सुबह 6:15 बजे से राउरकेला, सूरत-मालदा एक्सप्रेस 13425 सुबह 6 बजे से बांगुरकेला और शालीमार सुपरफास्ट 20971 सुबह 7 बजे से कलूंगा स्टेशन पर रुकी है. ट्रेनें रुकने से यात्रियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को खाने-पीने में परेशानी हो रही है।
सूचना पर राउरकेला वन विभाग हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटा है। रेलवे ऑपरेटिंग विभाग भी मौके पर नजर रखे हुए है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले पांच महीनों से हाथियों का ट्रैक पर आना आम हो गया है, जिससे यात्रियों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
















Leave a Reply