आदित्यपुर। जिला प्रशासन एवं आदित्यपुर शांति समिति सरायकेला की ओर से वार्ड 17 के एम. पी. नगीना समीप दुर्गा मेला के भीड़ को ध्यान में रखते हुए बनाया गया वॉच टावर में आज तेजश्विनी संगठन ने अपना योगदान दिया। साथ हीं दशहरा मिलन समारोह का आयोजन भी तेजश्विनी संगठन की ओर से किया गया। जहां पर काफी संख्या में तेजश्विनी उपस्थित हुई। सभी तेजश्विनी साथ में आइसक्रीम.जूस मिठाई पकौड़ी. नमकीन तथा भोग का लुफ्त भी उठाया। तेजश्विनी अध्यक्ष एवं स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने सभी तेजश्विनी को अपनी ओर से तोहफा भी भेंट में दी। दशहरे का तोहफा पाकर सभी तेजश्विनी खुश हुई एवं तेजश्विनी अध्यक्ष नीतू शर्मा को धन्यवाद दिया।
वॉच टावर पर तेजश्विनी संगठन ने दिया योगदान, दशहरा मिलन समारोह आयोजित
















Leave a Reply