JHAHIN/2014/58773

बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

Spread the love

जमशेदपुर। शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में दो युवक और एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध बालक शामिल है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में कपाली निवासी मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने की बात सामने आई है। पुलिस अब हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को उनकेो गुप्त सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंटेनर यार्ड स्थित पास्ता साइडिंग के आसपास मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। आशंका जताई गई थी कि तीनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर संबंधित इलाके में छापेमारी शुरू की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही तीनों युवक भागने लगे। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। इसके बाद तलाशी लेने पर उनके पास से दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में संभावित आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!