आर्केस्ट्रा में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी
बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव में दुर्गापूजा की नवमी की रात आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस घटना में मानुषमुड़िया निवासी तारक घटवारी घायल हो गए थे। घायल तारक घटवारी के बयान पर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में बरसोल थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मानुषमुड़िया निवासी अनूप दास, कृष्ण मन्ना और सुब्रतो मंडल तथा बेहेड़ा निवासी सती प्रसाद गिरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में बरसोल थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि घटना में अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
















Leave a Reply