JHAHIN/2014/58773

ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का शपथ ग्रहण समारोह 25 अक्टूबर को

Spread the love

युवा पदाधिकारियों को एक साथ दिलाई जाएगी शपथ, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को भी किया जाएगा सम्मानित

 जमशेदपुर। ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा आगामी 25 अक्टूबर रविवार को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में हजारों ब्राह्मण महानुभावों के शामिल होने की संभावना है। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित सहयोगियों को भी एक साथ शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा साथियों को सम्मानित किया जाएगा।

संघ के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि संगठन को मजबूत, अनुशासित और समाज के प्रति समर्पित बनाने के उद्देश्य से सहयोगियों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। इस समारोह का उद्देश्य केवल पदाधिकारियों को शपथ दिलाना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करना है। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। विशेष बात यह होगी कि समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले अपने ही युवा साथियों को सम्मानित करने का अवसर समाज के लोगों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!