सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओ०पी० (सरायकेला थाना) क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए खून से सने हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मां की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, धातकीडीह की रहने वाली 48 वर्षीय वादिनी पार्वती नायक ने अपने पति 58 वर्षीय अशोक नायक की हत्या का आरोप अपने ही सगे बेटे अर्जुन नायक पर लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मां के आवेदन के आधार पर सरायकेला (सीनी ओ०पी०) थाने में मामला दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुट गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावां के पुलिस टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त वादिनी के बेटे अर्जुन नायक उर्फ पाण्डेय जी (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अर्जुन नायक की निशानदेही पर घटना स्थल और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा ईंट, चाकू और वारदात के वक्त पहने हुए खून से सने कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया।
















Leave a Reply