JHAHIN/2014/58773

‘सहयोग’ और ‘संस्कार भारती’ का संयुक्त विजया मिलन समारोह संपन्न

Spread the love

​जमशेदपुर। विजयादशमी के पावन पर्व के बाद शहर में मेल-मिलाप और उत्सव का दौर जारी है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ और सांस्कृतिक संगठन ‘संस्कार भारती’ के संयुक्त तत्वावधान में नागा मंदिर प्रांगण में एक भव्य ‘विजया मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शंभू तिवारी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर शशि तिवारी उपस्थित रहे  इस दौरान कला, साहित्य और समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए रागिनी भूषण, ​मुदिता चंद्रा, ​डॉ. जूही समर्पिता, ​संध्या सिन्हा, ​विजय भूषण, ​अल्पना भट्टाचार्य, ​सरित श्रीवास्तव, ​स्नेहलता सिन्हा, ​भारती कुमारी और ​विक्की गाबरी को सम्मानित किया गया। ​सभी सम्मानित अतिथियों को आशु तिवारी और पुष्पा तिवारी ने माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।

​

समारोह का मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जहां गीत, संगीत, नृत्य और कविताओं की त्रिवेणी ने दर्शकों का मन मोह लिया।

​आपसी आत्मीयता, शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और सुंदर कलात्मक प्रदर्शन के साथ यह आयोजन अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अध्यक्ष डॉ. जूही समर्पिता ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन ‘संस्कार भारती’ की सचिव अरुणा भूषण ने किया।  जिसके बाद महिलाओं के आकर्षक गरबा नृत्य के साथ समारोह का समापन हुआ। ​इस अवसर पर अरुणा झा, डॉ. आशा गुप्ता, सुधा गोयल, पूर्वी घोष, परवेज अख्तर, नीलांबर चौधरी, अंजनी किशोर सहाय, ममता कर्ण, साधना, स्वाति, अनीता सिंह, अनीता निधि और प्रणति शरण सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!