JHAHIN/2014/58773

NH-49 पर पर केमिकल टैंकर पलटने से महाविस्फोट: धू-धू कर जलीं 5 गाड़ियां

Spread the love

झाड़ग्राम/जमशेदपुर। जमशेदपुर-बहरागोड़ा मार्ग से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर गुरुवार की देर रात एक बेहद खौफनाक और बड़ा हादसा हो गया। झारखंड से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा प्लास्टिक केमिकल से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर चीचीड़ चेकपोस्ट पार करने के बाद लोढ़ाशुली के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए और देखते ही देखते आसमान छूती आग की लपटें उठने लगीं। इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से हाईवे पर खड़ी 5 अन्य गाड़ियां भी पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

टैंकर पलटते ही हुआ ब्लास्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, केमिकल से लदा यह टैंकर काफी रफ्तार में था। लोढ़ाशुली मार्ग पर चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर बीच सड़क पर ही पलट गया। टैंकर में अत्यधिक ज्वलनशील प्लास्टिक केमिकल भरा होने के कारण पलटने के चंद सेकेंड के भीतर ही उसमें महाविस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। केमिकल सड़क पर बहने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और उसने आसपास चल रही तथा खड़ी अन्य 4-5 लरियों (मालवाहक गाड़ियों) को अपनी चपेट में ले लिया।

चालक और खलासी मौके से फरार, टली बड़ी जनहानि हादसे के तुरंत बाद टैंकर का चालक और खलासी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि आग की लपटें फैलते देख अन्य गाड़ियों के चालकों और खलासियों ने भी कूदकर अपनी जान बचाई। इस वजह से इतने बड़े और भयानक हादसे के बावजूद किसी भी व्यक्ति के हताहत या जान माल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!