जमशेदपुर। त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए जमशेदपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। गठित टीम वरीय अधिकारियों के निर्देशन में लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी अभियान के तहत 22 अक्टूबर 2026 की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-3 में सृष्टि गार्डेन के आसपास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कथित रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन मुंडा उर्फ गुंडा, विकास दास और आकाश दास के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से कुल 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों पुलिस ने जेल भेज दिया है।















Leave a Reply