JHAHIN/2014/58773

तीन जिलों के 75 हजार आदिवासियों को हर सप्ताह मिलेगी पोषण किट, शबर बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री

Spread the love

झाड़ग्राम।  पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर और अलीपुरद्वार जिले के करीब 75 हजार जनजातीय लोगों को अब हर सप्ताह पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार ने इस नई पहल की शुरुआत शुक्रवार से की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने झाड़ग्राम जिले के मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचकर इसकी जानकारी दी। यहां उन्होंने शबर जनजाति के परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को जाना तथा जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए पोषण, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कालाझरिया पहुंचे मुख्यमंत्री का स्थानीय आदिवासियों ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ स्वागत किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनके रहन-सहन, जीवनशैली और रोजमर्रा की चुनौतियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री का यह दौरा शबर समुदाय की समस्याओं को समझने और सरकारी योजनाओं के जरिए उनके जीवन स्तर में सुधार के प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई योजना के तहत लाभार्थियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से मिलने वाले राशन के अतिरिक्त पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!