JHAHIN/2014/58773

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण  कार्यक्रम के अंतर्गत 23 अक्टूबर को सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पाल की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बीबीडी पदाधिकारी डॉ. मोविज अख्तर अंसारी, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल डॉक्टर्स तथा आरबीएसके के चिकित्सकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. अखिलेश पटेल द्वारा वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाली प्रमुख बीमारियों, जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस एवं फाइलेरिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने इन रोगों की पहचान, रोकथाम, नियंत्रण तथा प्रभावी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पाल ने मलेरिया के प्रकोप की रोकथाम, नाइट ब्लड सर्वे के प्रभावी संचालन तथा रोगों की समय पर पहचान एवं नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ क्रियान्वित करें।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीबीडी कार्यालय के सभी संबंधित कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें एफएलए अनु कुमारी, बीबीडी कंसल्टेंट गीतांजलि शर्मा, फील्ड वर्कर जयप्रकाश दुबे सहित अन्य कर्मियों ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अखिलेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में एफएलए अनु कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!