JHAHIN/2014/58773

झारखंड के सारंडा में सक्रिय 7 लाख के इनामी माओवादी दंपति ने कोलकाता में किया आत्मसमर्पण, AK-47 और इंसास राइफल सौंपी

Spread the love

कोलकाता/चाईबास। झारखंड के सारंडा और पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय रहे दो बड़े माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी संगठन के सब जोनल कमेटी सदस्य समीर महतो उर्फ मंगल और उसकी पत्नी एरिया कमांडर मालती मुर्मू शामिल हैं। दोनों ने कोलकाता पुलिस आयुक्त के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

कौन है आत्मसमर्पण करने वाले

मिली जानकारी के अनुसार समीर महतो उर्फ मंगल पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बिदी गांव का निवासी है। वह संगठन में सब जोनल कमेटी सदस्य के पद पर था और झारखंड के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय था। झारखंड सरकार ने उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।उसकी पत्नी मालती मुर्मू झाड़ग्राम के गोपीबल्लभपुर गांव की रहने वाली है। वह संगठन में एरिया कमांडर की जिम्मेदारी संभाल रही थी। उस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। इस तरह दोनों पर कुल 7 लाख का इनाम था।AK-47 और इंसास राइफल के साथ सरेंडर*जानकारी के मुताबिक दोनों माओवादियों ने कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंदा के सामने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपने पास मौजूद एक *AK-47 राइफल और एक इंसास राइफल* पुलिस को सौंपी।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार समीर महतो के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में *6 से 7 आपराधिक मामले* दर्ज हैं। हालांकि इन मामलों का विस्तृत ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

हथियार से समाज में बदलाव नहीं” – समीर महतो

आत्मसमर्पण के बाद समीर महतो ने कहा, “हथियारों के बल पर समाज में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।” पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसका यह बयान माओवादी विचारधारा से मोहभंग और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!