JHAHIN/2014/58773

शाशड़ा गांव में पुलिस की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर

Spread the love

झाड़ग्राम । कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनकल्याण के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस की पहल पर शनिवार को गोपीबल्लभपुर थाना क्षेत्र के शाशड़ा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित की गई। गोपीबल्लभपुर थाने के संचालन में आयोजित इस शिविर में शाशड़ा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने भाग लिया।शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच की। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।शिविर में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा पुलिसकर्मियों, सिविक वॉलंटियरों और पुलिस अधिकारियों ने भी स्वास्थ्य जांच कराई। इससे पुलिस की जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सामने आई।इस अवसर पर गोपीबल्लभपुर के एसडीपीओ परवेज सरफराज, गोपीबल्लभपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित थे।पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिलने के साथ पुलिस और आम जनता के बीच आपसी संबंध मजबूत होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!