जमशेदपुर( संवाददाता)। सुंदरनगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुट्टी लोड एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक फल दुकान में जा घुसा और पेड़ से टकरा गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक संख्या JH05 AD 8511 में पुट्टी लोड था। अचानक चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और ट्रक सीधे फल की दुकान में घुस गया। टक्कर के बाद ट्रक एक पेड़ से टकराकर रुक गया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि फल दुकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। दुकान में रखे फल और ठेला क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यथाशीघ्र ट्रक को निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
















Leave a Reply