जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन की यूनिफॉर्म सर्विसेज कोचिंग की पहल युवाओं को देश सेवा के अपने सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

जामाडोबा और सिजुआ के अनेक युवा डिफेंस फोर्सेज़, पुलिस, पैरामिलिट्री सर्विसेज़ तथा अन्य यूनिफार्म प्रोफेशन्स में करियर बनाकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं। हालांकि, गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, संरचित फिजिकल ट्रेनिंग और करियर गाइडेंस तक सीमित पहुंच अक्सर उनके इन सपनों को साकार होने से रोकती है। इसी अंतर को पाटने के लिए, कोर ऑपरेशनल क्षेत्रों के युवाओं के लिए नवंबर 2022 में जमाडोबा और सिजुआ में यूनिफार्म सर्विसेज़ कोचिंग प्रोग्राम शुरू किया गया।
यह प्रोग्राम उम्मीदवारों को डिफेंस, पुलिस और पैरामिलिट्री सर्विसेज़ में भर्ती के लिए तैयार करने के लिए केंद्रित एकेडमिक कोचिंग, फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग, करियर काउंसलिंग, मॉक एग्जामिनेशन्स और निरंतर मेंटरशिप प्रदान करता है। प्रारंभ में इसे एक वर्षीय कार्यक्रम के रूप में डिजाइन किया गया था, लेकिन पिछले बैचों से प्राप्त सीख के आधार पर वर्तमान वित्तीय वर्ष से इसे छह माह के इंटेंसिव कोचिंग मॉडल में पुनर्गठित किया गया है। औपचारिक कोचिंग अवधि समाप्त होने के बाद भी उम्मीदवारों को रिटन टेस्ट्स, डाउट-क्लियरिंग सेशन्स और फिजिकल फिटनेस असेसमेंट्स के माध्यम से तब तक सहयोग मिलता रहता है, जब तक उपयुक्त भर्ती अवसर उपलब्ध नहीं हो जाते।
यह प्रोग्राम युवाओं को इंडियन आर्मी, अग्निवीर, इंडियन नेवी, इंडियन एयर फोर्स, इंडियन कोस्ट गार्ड, स्टेट पुलिस तथा अन्य पैरामिलिट्री सर्विसेज़ सहित विभिन्न अवसरों के लिए तैयार करता है। प्रशिक्षण में मैथमेटिक्स, रीजनिंग, इंग्लिश/हिंदी, जनरल साइंस, पॉलिटी और डिफेंस अवेयरनेस जैसे विषय शामिल हैं, जिन्हें भर्ती परीक्षाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है।
















Leave a Reply