JHAHIN/2014/58773

मतदाता सूची पुनरीक्षण: छूटे हुए मतदाताओं के घर-घर जाएंगे बीएलओ, सत्यापन का कार्य तेज करने का निर्देश

Spread the love

 

​गम्हरिया। गम्हरिया अंचल में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

शनिवार को अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि क्षेत्र का कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

​अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत वर्तमान में सुनवाई और सत्यापन का कार्य जारी है। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि कई ऐसे मतदाता हैं जिनका मैपिंग कार्य पूरा नहीं हो सका था या जिनके दस्तावेजों में तकनीकी खामियां थीं। इसके अलावा, ऐसे मतदाताओं की संख्या भी सामने आई है जिन्होंने गणना फॉर्म तो भरा है, लेकिन जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करने के कारण उनका भौतिक व प्रशासनिक सत्यापन रुका हुआ है।

​सीओ ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं से सीधे संपर्क करें। आवश्यक कागजात प्राप्त कर उन्हें तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें ताकि समय पर सत्यापन पूरा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!