JHAHIN/2014/58773

राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

Spread the love

मानगो में प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

जमशेदपुर। मानगो के गुरुद्वारा रोड में राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या का बदला लेने के लिए उसके प्रतिद्वंदियों की हत्या की साजिश रचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 23 अक्टूबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कथित साजिश का खुलासा किया गया है। पुलिस ने प्रवीर सिंह उर्फ छोटू के गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और हत्या की योजना के लिए जमा किए गए हथियार बरामद कर जब्त करने की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को मानगो के गुरुद्वारा रोड में राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। फिलहाल इस हत्याकांड का अनुसंधान जारी है।

इसी बीच 23 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राहुल बच्चा की हत्या का बदला लेने के लिए प्रवीर सिंह उर्फ छोटू अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर योजना बना रहा है। सूचना के अनुसार, गिरोह के सदस्य अवैध आग्नेयास्त्र भी एकत्र कर रहे थे, ताकि अपने प्रतिद्वंदियों को निशाना बनाया जा सके।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने प्रवीर सिंह उर्फ छोटू और उसके गिरोह के सदस्यों के घरों पर छापामारी की। इस दौरान गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रवीर सिंह उर्फ छोटू के नेतृत्व में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर राहुल बच्चा की हत्या का बदला लेने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों की हत्या करने की योजना बनाई जा रही थी। इस उद्देश्य से जमा किए गए हथियारों को पुलिस ने बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!