जमशेदपुर। कदमा पुलिस ने हत्या के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गणेश बिरुआ (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डैगर चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, रामजनम नगर रोड नंबर-01, कदमा निवासी राम बिरुआ (40), पिता स्वर्गीय जोगेन बिरुआ के लिखित आवेदन के आधार पर कदमा थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में रामजनम नगर रोड नंबर-08, हरि मंदिर के समीप निवासी गणेश बिरुआ को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था।
मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को गणेश बिरुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डैगर चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा उसके पास से एक स्मार्टफोन भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।















Leave a Reply