JHAHIN/2014/58773

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Spread the love

एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने का आह्वान – पर्यवेक्षक राजेश तिवारी

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक राजेश तिवारी शामिल हुए। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंच-मोर्चा के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा को लेकर व्यापक आंदोलन की घोषणा की गई है। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने आगामी एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में पूर्वी सिंहभूम जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाना कांग्रेस के अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। सभी जिला पदाधिकारियों एवं संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत नेताओं को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शशि भूषण राय ने कहा कि प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर तथा चौपाल और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम जनता के बीच जागरूकता पैदा की जानी चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल हो सके।


जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड प्रभारियों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर संगठन की कार्ययोजना को धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रियता, अनुशासन और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें समयबद्ध तरीके से संचालित करें, ताकि अभियान का संदेश गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक पहुंचे।
बैठक में उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर उतरकर आम लोगों के बीच संवाद स्थापित करने की जरूरत है। गांवों, हाट-बाजारों और पंचायतों में चौपाल लगाकर लोगों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस को तथ्यों के साथ जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए।


डॉ. बालमुचू ने कहा कि पंचायत कमेटियों के सदस्यों से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों तक प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को सक्रिय होकर काम करना होगा। सभी कार्यकर्ता घरों से निकलें, अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और अभियान को मजबूत बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे प्रखंड, मंडल, पंचायत एवं गांव स्तर पर निरंतर चलाया जाए। इसके लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ काम करने और आगामी एक नवंबर की दिल्ली महारैली में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने लोकतंत्र, संविधान एवं नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने तथा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।


जिला स्तरीय बैठक में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, आईसीसी पर्यवेक्षक राजेश तिवारी, जिला प्रभारी शशि भूषण राय, पूर्व सांसद राज्यसभा डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, राकेश कुमार तिवारी प्रदेश प्रवक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, खगेनचन्द्र महतो, के के शुक्ला, अवधेश कुमार सिंह, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी प्रदेश सचिव, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अंसार खान अरुण कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, महामंत्री परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह काके, कौशल प्रधान, रईस रिजवी छब्बन प्रदेश सचिव, विजय यादव प्रदेश महामंत्री, वरिष्ठ नेता मनोज उपाध्याय, पवन कुमार बबलू, सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, विजय पांडे, बबुआ झा, राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, राज नारायण यादव, देवाशीष घोष, संजय कुमार, प्रितपाल सिंह, वरिष्ठ नेता किशन लाल महतो, सुधीर टुडू, बलराम महतो, मंडल प्रभारी रंजीत झा, रणजीत सिंह, संजय तिवारी, अजय मिश्रा, फैयाज आलम अंसारी, सुल्तान अहमद, सूरज मुंडा, शिवनाथ मार्डी, लक्ष्मण चंद्र बाग, राजू वर्मा, कमलेश कुमार, शिल्पी चक्रवर्ती, हेमेंद्र हांसदा, राजकुमार वर्मा, ओंकार सिंह, संजय झा संत, संजय शाह, संजय घोष, सतदल गिरी, विनोद यादव, मुन्ना मिश्रा, अनिरुद्ध पुरी, संजय यादव, उदय कुमार सिंह, फिरोज खान अतुल गुप्ता अजय शर्मा, रणजीत सिंह कल्लू, अमित श्रीवास्तव, शमशेर आलम, राजा ओझा, अंकुश बनर्जी, अरुण त्रिपाठी, अशोक सिंह क्रांतिकारी, शकील अनवर पप्पू, लव कुमार निराला, राजकिशोर प्रसाद, नवल किशोर सिंह, सुनील प्रसाद, ज्योति मिश्रा, राजेश चौधरी, शिबू सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

भवदीय
संजय सिंह आजाद
कार्यालय प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!