औद्योगिक सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और जोखिम प्रबंधन पर होगा मंथन; 36 कंपनियां 50 स्टॉलों में प्रदर्शित करेंगी अपने उत्पाद और समाधान
जमशेदपुर। औद्योगिक सुरक्षा के मानकों को मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने और कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से भारतीय उद्योग परिसंघ झारखंड की ओर से झारखंड सेफ्टी टॉक 2026 का आयोजन 26 और 27 अक्टूबर को जमशेदपुर स्थित द क्रूज में किया जाएगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में देश-विदेश के उद्योग जगत के प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा विशेषज्ञ, तकनीकी कंपनियां और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े पेशेवर हिस्सा लेंगे।सम्मेलन में औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े मौजूदा मुद्दों, नई तकनीकों, जोखिम प्रबंधन और दुर्घटनाओं को रोकने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी। कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), प्रबंध निदेशक (एमडी) और वरिष्ठ नेतृत्व स्तर के प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। इसके माध्यम से उद्योग जगत के अनुभवों, सफल कार्यप्रणालियों और सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक समाधानों को साझा करने का अवसर मिलेगा।46 वक्ता और 36 कंपनियां होंगी शामिलCII झारखंड सेफ्टी टॉक 2026 में विभिन्न कंपनियों और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े कुल 46 वक्ता भाग लेंगे। इनमें चार अंतरराष्ट्रीय वक्ता भी शामिल होंगे। वहीं, प्रदर्शनी में 36 कंपनियां अपने उत्पादों, तकनीकों और सुरक्षा समाधानों का प्रदर्शन करेंगी। इसके लिए कुल 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। सम्मेलन और प्रदर्शनी के जरिए प्रतिभागियों को औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में विकसित हो रही नई तकनीकों को समझने, विशेषज्ञों से संवाद करने और व्यावसायिक सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलेगा।














Leave a Reply