चांडिल । सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी से कथित अवैध बालू खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नीमडीह अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के नेतृत्व में 25 अक्टूबर की सुबह आदरडीह स्थित एस एम स्टील परिसर में और उसके आस-पास छापेमारी कर 6 बालू लदे हाइवा को जब्त किया गया।इस संबंध में अंचल अधिकारी नीमडीह द्वारा जिला खनन पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी गई।गश्ती के दौरान मिले 6 ओवरलोड हाइवा पत्र के अनुसार गश्ती के दौरान एस एम स्टील परिसर के पास बालू लदे वाहनों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि सभी वाहनों में लगभग 700 CFT बालू लदा था। प्रशासन की टीम को देखते ही सभी 6 वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद नियमानुसार वाहनों को जब्त कर लिया गया।चालकों के फरार होने के बाद जब्त 6 हाइवा को एस एम स्टील के गार्ड की अभिरक्षा में रखा गया और थाना प्रभारी, नीमडीह को सुपुर्द किया गया।
सरायकेला: नीमडीह सीओ की अवैध खनन पर बड़ी रेड, ओवरलोड बालू के साथ 6 हाइवा जब्त, एस एम स्टील परिसर में मिला डंप
















Leave a Reply