जमशेदपुर। ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह रविवार को संपन्न हुआ। समारोह का भव्य आयोजन साकची स्थित स्टील सिटी क्लब हाउस में किया गया। समारोह में संघ के महानगर अध्यक्ष सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए समाज के हित, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता तथा न्यायोचित संघर्ष के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
समाज के वरिष्ठ अभिभावकों की उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए समाज के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकजुटता, संस्कार, शिक्षा और संगठित प्रयासों में निहित होती है। ब्राह्मण युवा शक्ति संघ इसी उद्देश्य के साथ समाज के प्रत्येक परिवार और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेगा।
उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान
समारोह में सामाजिक दायित्वों के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
भारोत्तोलन के क्षेत्र में स्वर्ण पदक जीतकर समाज का गौरव बढ़ाने वाले महेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। वहीं, युवा योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शौर्य झा को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त युवा गायक कर्तव्य पांडेय को गायकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से नई पहचान स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय खान, नकुल तिवारी, हरेंद्र मिश्रा, दशरथ चौबे , मुन्ना चौबे , वेद प्रकाश उपाध्याय, महेंद्र मिश्रा, राजदेव दुबे ,रामनाथ दुबे ,मनोज उपाध्याय, समेत कई अतिथियों ने भी अपने अपने विचार रखे
समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप से संघ संयोजक अप्पू तिवारी, अरुण शुक्ला, अभिषेक ओझा, संतोष जोशी, निर्मल दीक्षित, ध्रुव मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, सुशील पांडे दीपक तिवारी, जुगनू पांडेय, राजेश ओझा, अशोक राय, बिट्टू मिश्रा, ललन झा, दिलीप पांडे, समेत अन्य मौजूद रहे ।

















Leave a Reply