महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित मेले में खरीदारी, सजावट के सामान और स्वादिष्ट व्यंजनों के होंगे आकर्षक स्टॉल
जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित दीपावली ट्रेड फेयर का उद्घाटन सोमवार 26 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे चैंबर भवन, बिष्टुपुर में किया जाएगा। मेले का उद्घाटन समारोह विशिष्ट अतिथियों के रूप में सिंहभूम चैंबर के पूर्व अध्यक्षों की धर्मपत्नियों द्वारा संपन्न किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए चैंबर उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि चैंबर द्वारा आयोजित इस ट्रेड फेयर का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

















Leave a Reply