JHAHIN/2014/58773

टाटानगर से खातीपुरा ट्रेन को 26 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री, सुरक्षा व्यवस्था का रेल एसपी ने लिया जायजा

Spread the love

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम में सांसद, विधायक और चक्रधरपुर मंडल के रेल अधिकारियों के शामिल होने की संभावना

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से 26 अक्टूबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टाटानगर से खातीपुरा के बीच चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर रेलवे की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में जमशेदपुर के सांसद, शहर के विधायक, राज्यसभा सांसद समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है।

कार्यक्रम के मद्देनजर टाटानगर स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में रविवार को जमशेदपुर रेल एसपी ने टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

रेल मंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा है। स्टेशन परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!