JHAHIN/2014/58773

डी बी एम एस कॉलेज का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

जमशेदपुर। डी बी एम एस कॉलेज ने बी.एड के छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया था । छात्रों ने जिला विज्ञान केंद्र पुरुलिया का भ्रमण किया। एक भावी शिक्षक के लिए इस तरह का शैक्षणिक भ्रमण व्यावहारिक शिक्षण और विज्ञान संचार को समझने में काफी मददगार साबित होते हैं। इस भ्रमण में छात्रों को ‘अमेजिंग केमिस्ट्री‘ और कम तापमान पर पदार्थों के व्यवहार जैसे व्यावहारिक विज्ञान प्रयोगों को देखने का मौका मिला। केंद्र में ‘ पॉपुलर साइंस ‘ ‘लाइफ साइंस‘ और ‘वेल्थ ऑफ पुरुलिया‘ गैलरी को भी छात्रों ने देखा । तारामंडल शो में खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष को भी समझा , ऐसे भ्रमण से भावी शिक्षकों में यह समझ विकसित होती है कि वह भविष्य में स्कूली बच्चों को किताब से बाहर निकाल कर व्यावहारिक तरीके से विज्ञान कैसे सीखा सकते हैं । इस भ्रमण में कॉलेज के 40 छात्रों ने हिस्सा लिया । यह एक दिवसीय भ्रमण में कॉलेज की अध्यापिका गायत्री कुमारी, अर्चना कुमारी,मौसमी दत्ता एवं सहायक कर्मचारी बिरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!