JHAHIN/2014/58773

आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

Spread the love

बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने अपनी लंबे समय से लंबित समस्याओं और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ गोलबंद होकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबे समय से बकाया मानदेय, पोषाहार वितरण की राशि, फोन रिचार्ज और केंद्र संचालन के लिए भवन किराया जैसी आवश्यक सुविधाएं समय पर नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभाग द्वारा इन सभी गंभीर मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे आगामी 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने के लिए पूरी तरह बाध्य होंगी, जिस दौरान प्रखंड क्षेत्र की बिणा रानी दास, वनालता सेनापति, कारमी सोरेन, लक्ष्मी टूटू, सिंगो हेंब्रम, पारुल प्रधान, तृप्ति मन्ना, सुमित्रा साऊ, जयंती साऊ, भारती सिंह, छवि रानी दे और रीना नायक समेत सैकड़ों की संख्या में सेविकाएं एवं सहायिकाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर इस आंदोलन को अपनी एकजुटता और समर्थन प्रदान करती नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!