JHAHIN/2014/58773

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगी संबोधित

Spread the love

जमशेदपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा लोकसभा की सांसद अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे उनका आगमन जमशेदपुर परिसदन में होगा। इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगी। इसके पश्चात वे प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगी।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के जमशेदपुर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उनके दौरे के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होने की संभावना है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!