JHAHIN/2014/58773

एसआईआर को लेकर अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

Spread the love

22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा चलाएगी एसआईआर जागरूकता अभियान, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को बताया निराधार

जमशेदपुर। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ जनता के मन में भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जनता को गुमराह करने की कोशिश है। अन्नपूर्णा देवी ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर भीड़ जुटाकर देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसआईआर के समर्थन में भाजपा चलाएगी अभियान

अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एसआईआर के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के महत्व की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर एसआईआर को लेकर कांग्रेस की ओर से फैलाए जा रहे कथित भ्रम का जवाब देगी और इस प्रक्रिया के पक्ष में अपना दृष्टिकोण रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!