JHAHIN/2014/58773

कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

Spread the love

जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चीन में आयोजित विश्वप्रसिद्ध कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए जमशेदपुर से रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चैंबर के महासचिव पुनीत कावंटिया, उपाध्यक्ष हर्ष बकरेवाल एवं उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी कर रहे हैं। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय कैंटन फेयर का दौरा करेगा। इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैन्युफैक्चरिंग, मशीनरी एवं विभिन्न औद्योगिक उत्पादों से संबंधित नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंटन फेयर में लगभग 70,000 स्टॉल लगाए जाते हैं, जो उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करते हैं।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चीन में विकसित हो रही नवीनतम तकनीकों, आधुनिक मशीनरी, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों तथा मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं को नजदीक से समझना है। इससे जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के उद्योगपतियों और व्यापारियों को नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने, आधुनिक मशीनरी के उपयोग की संभावनाओं का आकलन करने तथा अपने व्यवसाय को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!