जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा महिला उद्यमिता एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का बुधवार को समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन चैंबर सदस्यों एवं शहरवासियों ने सपरिवार पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और दीपावली से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर मेले का आनंद उठाया।
चैंबर ने इस आयोजन में अभिनव पहल करते हुए निःशुल्क एक्यूप्रेशर, नेत्र जांच एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसका मेले में आए लोगों ने लाभ उठाया।
समापन दिवस पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति भगत, हिन्दपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह, समाजसेवी मंजू सिंह, प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. विवेक केडिया, दंत चिकित्सक डॉ. स्वाति पटवारी तथा एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. विकास साहू ने मेले में शामिल स्टॉलधारकों का उत्साहवर्धन किया और चैंबर की इस पहल की सराहना की।
मौके पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि दीपावली ट्रेड फेयर का उद्देश्य केवल खरीदारी का मंच उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना भी है। शहरवासियों का उत्साह इस प्रयास की सफलता का प्रमाण है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव विनोद शर्मा, अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष्य अनिल रिंगसिया, मनोज गोयल, पवन शर्मा, पीयूष गोयल, प्रीतम जैन, ललित डांगा, गगन रस्तोगी, पंकज छाबड़ा, राजेश लोधा एवं अन्य उपस्थित रहे।














Leave a Reply