जमशेदपुर। विहंगम योग संस्थान के संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर 28 अक्टूबर को जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित विहंगम योग आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में शहर के युवाओं और श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला । कार्यक्रम समन्वयक नीरज मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष 28 अक्टूबर को संत प्रवर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भारतवर्ष सहित विदेशों में भी यह विश्वव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। आज के शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
















Leave a Reply