JHAHIN/2014/58773

संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 4 नवंबर से

Spread the love

बुधवार को संतरागाछी से और शुक्रवार को खातीपुरा से चलेगी ट्रेन, झाड़खंड समेत चार राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

खड़गपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने पश्चिम बंगाल के संतरागाछी और राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 18061/18062 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की घोषणा की है। ट्रेन संतरागाछी से 4 नवंबर और खातीपुरा से 6 नवंबर से नियमित रूप से चलेगी। इससे पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों को रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18061 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2:15 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और अगले दिन रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 18062 खातीपुरा-संतरागाछी एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9:15 बजे खातीपुरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, ईदगाह आगरा, खेरली, मंडावर महवा रोड, बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर होगा।

इस नियमित रेल सेवा से मार्ग के प्रमुख शहरों के बीच यात्रियों की आवाजाही सुगम होने और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!