JHAHIN/2014/58773

मानुषमुड़िया में ‘खेत बचाओ अभियान’ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love


बहरागोड़ा। मानुषमुड़िया पंचायत भवन में केंद्र सरकार के ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को जागरूक करने और कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से पंचायत के मुखिया राम मुर्मू के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।वहीं इस कार्यक्रम में बीटीएम राजू सरदार और एटीएम दीपक कुमार नायक ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए किसानों को अपने खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता बैठक में किसान मित्र मदन घाटवारी और अमर सिंह के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य व प्रगतिशील किसान—नंदलाल पातर, तरुण दास, डोमण मांडी, चालू दास, मृत्युंजय गिरि, छोटो दे, गुरु प्रसाद दास, टिकाराम मांडी, सुकरात पातर, रमेश मुर्मू, कृष्ण गिरि समेत बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!