JHAHIN/2014/58773

पूर्व मुखिया सीता राम हासदा ने उपस्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध कराने की उठाई मांग, सिविल सर्जन साहिल पाल को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। आलम यह है कि प्रखंड क्षेत्र के ज्यादातर उपस्वास्थ्य केंद्र में बिना डॉक्टर के ही ग्रामीण भगवान भरोसे रात गुजारने की विवश है। जिसको सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इधर मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्वालकाटा पंचायत के पूर्व मुखिया सीता राम हांसदा ने सोमवार को  पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल  सर्जन डॉ. साहिल पाल को पत्र सौंप कर 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध करने की मांग की। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में नियमित डॉक्टर की पदस्थापना नहीं होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार पड़ने पर डॉक्टर के अभाव में  गरीब परिवारों की जान चली जाती है या उन्हें 25 किलो मीटर दूर सदर अस्पताल परसुडीह आना पड़ता है। लंबा सफर होने की वजह से कई मरीज बीच रास्ते में दम तोड़ देते है या उन्हें निजी अस्पताल की ओर रुख करना पड़ता है। जबकि मानपुर व उसके आस पास की आबादी काफी गरीब है। बुजुर्ग, बच्ची गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु उन्होंने मानपुर  उप स्वास्थ्य केन्द्र में 24 घंटे डॉक्टर की सेवा की मांग की है ताकि गरीब परिवारों की जान बचाई जा सके।  इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पात्र भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!