बहरागोड़ा। सरस्वती शिशु मंदिर रंगुनिया में सोमवार को स्कूल के सचिव वत्स घोष के सुपुत्र एवं विद्यालय के प्रथम छात्र रहे स्व. सुभ्रकांति घोष की 26वीं जयंती बड़े ही भावुक और श्रद्धापूर्ण माहौल में मनाई गई। जिसमें स्कूल के बच्चों, अभिभावकों और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नम आंखों से याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं पांच वर्ष पूर्व जमशेदपुर में अप्रेंटिस करने के दौरान धालभूमगढ़ में हुए एक सड़क हादसे में उनका असामयिक निधन हो गया था। जिनकी याद में आयोजित इस जयंती समारोह में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए सभी ने अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सरस्वती शिशु मंदिर रंगुनिया में मनाई गई स्व. सुभ्रकांति घोष की 26वीं जयंती














Leave a Reply