JHAHIN/2014/58773

टाटानगर से जयपुर जाने वाली नई ट्रेन को रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Spread the love

सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक रहे मौजूद, संतरागाछी में भी हुआ उद्घाटन कार्यक्रम; टाटानगर, रांची समेत 29 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिए नई ट्रेन शुरू होने पर रेल यात्रियों को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिली है। सोमवार को टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नई ट्रेन की रैक और बोगियों को फूलों से सजाकर तैयार रखा गया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, शहर के विधायक और चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे। जमशेदपुर के व्यापारियों विशेषकर राजस्थान के रहने वाले लोगों द्वारा वर्षों से टाटानगर से रयपुर तक की सीधी ट्रेन चलाने की मांग वर्षों से की जाती रही है। इस ट्रेन की शुरुआत से जमशेदपुर एवं आस पास के व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा।

ट्रेन के उद्घाटन को लेकर टाटानगर स्टेशन पर विशेष तैयारी की गई थी। नई रैक को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस नई रेल सेवा से जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों को राजस्थान की राजधानी जयपुर तक पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त रेल संपर्क मिलने की उम्मीद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस लगभग 1,677 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस ट्रेन का ठहराव टाटानगर और रांची समेत मार्ग के 29 स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को राजस्थान की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

हालांकि, ट्रेन के नियमित परिचालन के दिन और समय-सारिणी को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। नियमित सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को ट्रेन के संचालन दिवस, समय और टिकट बुकिंग से संबंधित विवरण रेलवे की आधिकारिक समय-सारिणी के अनुसार प्राप्त करना होगा।

नई ट्रेन की शुरुआत से टाटानगर के रेल यात्रियों को जयपुर सहित मार्ग के अन्य शहरों तक पहुंचने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। अब यात्रियों की नजर इसके नियमित परिचालन की घोषणा पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!