आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित एस टाइप चौक के पास सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। डमरो फर्नीचर के समीप शाम करीब 4:00 बजे शराब के नशे में धुत एक पिकअप वैन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बने दुर्गा पूजा पंडाल के तोरण द्वार (गेट) में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वैन की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर से पूरी तरह नियंत्रण खो चुका था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बांस और कपड़ों से तैयार भव्य स्वागत गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिकअप वैन पर ही गिर गया। इस दौरान गेट के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल भी वैन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि घटना के वक्त पंडाल गेट के आसपास राहगीरों की अधिक आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई और कोई भी व्यक्ति हताहत या घायल नहीं हुआ। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने देखा कि चालक अत्यधिक शराब के नशे में था और सही से बोलने की स्थिति में भी नहीं था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर बांस के ढांचे में फंसी पिकअप वैन को बाहर निकाला।















Leave a Reply