JHAHIN/2014/58773

जंबू अखाड़ा में भव्य सामूहिक विवाह समारोह 12 दिसम्बर को

Spread the love

जमशेदपुर। शहर के आस्था का केंद्र श्री श्री विजय बजरंग मंदिर,(जंबू अखाड़ा) समिति भालूबासा द्वारा संरक्षक बंटी सिंह की अध्यक्षता में बैठक करके निर्णय लिया गया कि आगामी 12 दिसंबर 2026 को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस पुनीत अवसर पर 5 जोड़ों का विवाह हिन्दू धर्म के पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न होगा।

समिति ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे अपने बच्चों का विवाह गरिमापूर्ण ढंग से कर सकें।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 एवं 2025 में भी जंबू अखाड़ा समिति द्वारा भव्य और सफल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, दोनो आयोजनों में 5 जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की थी। समिति ने बताया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम को और अधिक भव्यता एवं सामाजिक एकता के प्रतीक रूप में संपन्न करने की तैयारियां जारी हैं।

इस बैठक में जम्बू अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणबीर मंडल, सचिव मधुसूदन गोस्वामी, अध्यक्ष बृज किशोर, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, समाजसेवी रोहित सिंह, प्रहलाद लोहरा, रितिका श्रीवास्तव, आरती मुखी, विवेक सिंह, अभिजीत घोष, रवि विश्वनाथ, वीरेंद्र चौबे, सुमित सिंह, अविनाश राय,  अशोक दास, राहुल बेसरा, दिनेश राव, गौतम रॉय, अभिजीत मित्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!