जमशेदपुर। परसुडीह पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और छिनतई के मोबाइल फोन की खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एप्पल आईफोन 15 प्रो मैक्स, मोटोरोला कंपनी का मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक अन्य काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के मुरुम मैदान के पास चार व्यक्ति छिनतई के मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। उनकी पहचान समीर मुखी तथा सुखलाल गगराई के रूप में हुई है।
छापेमारी में ये सामान बरामद
पुलिस ने समीर मुखी के पास से एप्पल आईफोन 15 प्रो मैक्स और घटना में इस्तेमाल की गई ऑलिव ग्रीन रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05ED-9874 है। वहीं, सुखलाल गगराई के पास से ग्रे रंग का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन मिला।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। बाइक का चेचिस नंबर MBLHAW091LHA13625 बताया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।














Leave a Reply