JHAHIN/2014/58773

आदित्यपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, शव लेकर अपार्टमेंट पहुंचे परिजन, जमकर काटा बवाल

Spread the love

​आदित्यपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सतवाहनी स्थित ‘जॉय नेक्स्ट अपार्टमेंट‘ में रहने वाली नवविवाहिता पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भारी हंगामा मच गया।

मृतका के मायके वालों ने पति मनीष शर्मा, सास और देवर पर योजनाबद्ध तरीके से पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को परिजन शव लेकर सीधे आरोपी पति के अपार्टमेंट पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए जमकर बवाल काटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

​परिजनों के अनुसार, पिंकी ने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। मृतका की बड़ी मां तारा देवी ने बताया कि ससुराल वाले लगातार पिंकी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “घटना से पहले सास फोन कर धमकी देती थी कि बेटी कूद जाएगी तो क्या कीजिएगा? शनिवार को बेटी से बात कराने के बजाय टालमटोल किया गया। बाद में दामाद ने फोन कर कहा कि पिंकी ने कांड कर दिया और वह छत से कूद गई है।”

​तारा देवी ने दावा किया कि पिंकी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा, “अपार्टमेंट के गार्ड ने बताया कि सास उसे घसीट-घसीटकर पीट रही थी। उसके शरीर, छाती और पेट पर रॉड व लातों से बेरहमी से वार किए गए थे, हाथ तोड़ दिए गए थे और गला घोंटा गया था। वह गर्भवती थी। अगर रखना नहीं था, तो हमें सौंप देते। वे बिना पुलिस को खबर किए उसे लेकर भागते रहे।”घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत देकर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!