JHAHIN/2014/58773

जमशेेदपुरः पार्किंग के दौरान नाली में घुसी कार,कोई हताहत नहीं

Spread the love

जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के प्लाजा मार्केट के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब पार्किंग के दौरान एक कार नाली में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। हालांकि, कार में सवार एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सुरक्षित रहे। किसी को चोट नहीं आयी।

पार्किंग के दौरान चालक को नहीं दिखी नाली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक प्लाजा मार्केट के पास वाहन पार्क करने की कोशिश कर रहा था। सड़क के दोनों ओर घास होने और बीच में नाली रहने के कारण चालक को नाली नजर नहीं आयी। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन नाली में जा घुसी अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग घबरा गये। कार में तीन लोगों के सवार होने की जानकारी मिलते ही लोग उनकी मदद के लिए आगे आये।

लोगों ने धक्का देकर कार को निकाला बाहरकार के नाली में फंसने के बाद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद धक्का देकर कार को नाली से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटी रही। गनीमत रही कि घटना में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आयी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्किंग के दौरान नाली दिखाई नहीं देने से इस तरह की घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!