JHAHIN/2014/58773

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: सौतेली मां और पिता ने ही रेता था विनोद का गला, दोनों गिरफ्तार

Spread the love

दुमका । मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में एक कलयुगी सौतेली मां और पिता ने मिलकर अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

झाड़ियों में मिला था लहूलुहान शव

घटना की शुरुआत 25 अक्टूबर 2026 को हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि कालीपाथर गांव में एक तालाब के पास डंगाल की झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची। जब शव का निरीक्षण किया गया तो साफ जाहिर हुआ कि उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई है। आस-पास के ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान कालीपाथर निवासी विनोद मरांडी के रूप में हुई।

एसआईटी की जांच में खुला खूनी राज

इस अमानवीय घटना के बाद मृतक के रिश्तेदार चरण टुडू (ग्राम पालोपिसा, रानेश्वर) के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब एसआईटी ने गहराई से छानबीन शुरू की, तो परतें खुलती चली गईं। अनुसंधान में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि मृतक की सौतेली मां सिलाती हेम्ब्रम पहले भी विनोद पर दो बार जानलेवा हमला कर चुकी थी। पारिवारिक रंजिश और विवाद इस कदर बढ़ चुका था कि इस बार सौतेली मां ने अपने पति यानी मृतक के पिता के साथ मिलकर विनोद को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मृतक के पिता जिशु मरांडी (50 वर्ष) और सौतेली मां सिलाती हेम्ब्रम (35 वर्ष) को धर दबोचा। पुलिस के सामने दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई बैंडी (सब्जी काटने वाला धारदार हथियार) भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा  दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!