JHAHIN/2014/58773

चक्रवात अर्णव का अलर्ट: पूर्वी सिंहभूम में 28 और 29 अक्टूबर को सभी सरकारी-निजी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Spread the love

जमशेदपुर । बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘अर्णव’ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।  जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

 उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को चक्रवात के तट से टकराने और उसके प्रभाव से झारखंड में भारी बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी स्कूल नहीं आना है, जब तक कि आपदा प्रबंधन से संबंधित ड्यूटी न लगी हो।

आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधनों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम में बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और अनावश्यक बाहर न निकलने दें।

वहीं, जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को भी अलर्ट पर रहने और निचले इलाकों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!